सोलन के मनसार में हुआ लैंडस्लाइड, चपेट में आया व्यक्ति गंभीर घायल

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 11:12 AM (IST)

सोलन : सोलन के मनसार में फोरलेन के कार्य के चलते आज सुबह लैंडस्लाइड हुआ है। इस कारण सड़क के दोनों वाहनों को रोक दिया गया है। सोमवार सुबह करीब 9ः30 बजे से यह लैंडस्लाइड होना शुरू हुआ था। मौके पर फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी मौजूद थे, जिन्होंने समय रहते यातायात को रुकवाया। बताया जा रहा है कि बेतरतीब कटिंग की वजह से यह लैंडस्लाइड हो रहे है। सूचना मिलते ही एसडीएम सोलन अजय यादव भी मौके पर पहुंचे और मौके का जायजा लिया। मनसार के रहने वाला एक व्यक्ति पवन लैंडस्लाइड की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने पवन को अस्पताल पहुंचाया।

गनीमत रही कि लैंडस्लाइड के दौरान कोई वाहन से नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते भी एक फोरलेन कंपनी में काम कर रहे व्यक्ति की चट्टान के नीचे दबने से मौत हो गई थी। आए दिन हो रहे इन हादसों से भी निर्माण कंपनी एवं जिला प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है। हालांकि लैंडस्लाइड की वजह से शिमला और सोलन की तरफ आने जाने वालों लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जब तक मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो जाता उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का भी फोरलेन बना रही कंपनी के कार्य को लेकर भारी रोष है। लोगां का कहना है कि बेतरतीब कटिंग की वजह से आए दिन हादसे हो रहे है, वही उनके प्राकृतिक जल स्रोत भी खत्म हो रहे है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News