मुलिंग पुल के पास भूस्खलन, मनाली केलांग मार्ग हुआ बंद

punjabkesari.in Monday, Oct 25, 2021 - 11:57 AM (IST)

लाहौल स्पीति : हिमाचल प्रदेश में एक ओर जहां मौसम के तेवर बदले हुए हैं ,वहीं भूस्खलन का दौर लगातार जारी है। मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के मुलिंग पुल के पास चट्टानें गिरने से ये मार्ग बंद हो गया है। वहीं भारी हिमपात के कारण लेह मार्ग दारचा से आगे बंद हो गया है। देर रात मुलिंग के पास भारी भरकम चट्टानें गिरने से मनाली केलंग के बीच भी वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हालांकि यह घटना रात के समय हुई है, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन बर्फबारी के बाद लाहुल घाटी में हिमस्खलन के साथ साथ भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर के अनुसार मुलिंग के पास चट्टानें गिरने से मार्ग बंद है। बीआरओ मार्ग की बहाली में जुट गया है। उन्होंने बताया कि मौसम का मिजाज ठीक रहा तो बीआरओ सभी दर्रों को बहाल करने का प्रयास करेगा। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया लेह मार्ग दारचा से आगे बंद हो गया है, जबकि काजा मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उन्होंने बताया लाहुल घाटी छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दी है, जबकि बड़े वाहनों को अटल टनल से आगे आने की अनुमति नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News