मणिकर्ण घाटी के तोष इलाके में भू-स्खलन, 15 सैलानी फंसे

Friday, Mar 01, 2019 - 09:41 PM (IST)

कुल्लू: जिला की धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के तोष इलाके में एक सप्ताह पहले भारी बारिश व बर्फबारी के चलते कई जगहों पर भू-स्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों के सैलानी उसी दौरान अपने वाहन लेकर बर्फ का आनंद उठाने के लिए इसी इलाके में गए थे लेकिन भू-स्खलन के चलते सड़क मार्ग बंद होने के बाद वहां फंस गए हैं। करीब 15 फंसे हुए सैलानी दिल्ली के गुडग़ांव के बताए जा रहे हैं जोकि सुरक्षित हैं।

सरकारी विश्रामगृह में ठहराए गए हैं सैलानी

डी.सी. कुल्लू युनूस ने कहा कि शुक्रवार सुबह प्रशासन को इसकी सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को जल्द मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए हैं तथा सभी सैलानी सुरक्षित हैं और उन्हें नजदीक के सरकारी विश्रामगृह में ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को वहां फंसे सैलानियों और वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Vijay