सैंज घाटी में Landslide की जद में आई ये दुकानें, सड़क पर गिरा मलबा-यातायात ठप

Tuesday, Feb 12, 2019 - 12:57 PM (IST)

कुल्लू(दिलीप ठाकुर) : सैंज घाटी में भारी भूस्खलन से आधा दर्जन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण पत्थर व मिट्टी मुख्य सड़क पर आ गिरे, जिससे सैंज-न्यूली-शैंशर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। स्थानीय निवासियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 4:00 बजे अचानक पहाड़ी से आवाज आई और सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर स्थानों की ओर भाग गए।उन्होंने बताया कि पहाड़ी से गिरे मलबे के कारण सड़क वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

kirti