रामपुर के पंद्रहबीश में भू-स्खलन, आधा दर्जन मकानों को खतरा

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2020 - 09:12 PM (IST)

रामपुर बुशहर (ब्यूरो): शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के पंद्रहबीश क्षेत्र में भू-स्खलन होने लगा है। इसके कारण आधा दर्जन ग्रामीणों के मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है, ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में भारी वर्षा से होने वाले नुक्सान की भरपाई की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रधान सुबेर चंद कश्यप ने बताया कि धर्म दास, ओम प्रकाश, जिया लाल नंती, कृष्ण मोहन, अमर सिंह बाणवा, छत सिंह खजानी, शीशी राम घई व भगवान दास के मकानों के आसपास भू-स्खलन हुआ है। इससे भूमि कटाव हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत सामग्री देने की मांग की है। कई मकानों में दरारें पडऩे के कारण रहना मुश्किल हो रहा है। उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि सूचना मिलने के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया है। प्रभावितों को टैंट व अन्य सुविधा दी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News