फिर दरकने लगी पक्काटाला मोहल्ले की पहाड़ी, लोगों में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 04:15 PM (IST)

चम्बा (नीलम): शहर के पक्काटाला मोहल्ले की पहाड़ी एक बार फिर दरकना शुरू हो गई है। इस कारण स्थानीय लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। साथ ही वाहन चालक व राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हो रहे हैं। पहाड़ी दरकने से यहां हादसे का अंदेशा बना हुआ है। शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण पक्काटाला में पहाड़ी से फिर से भू-स्खलन होना शुरू हो गया है। इसके बाद मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ी से लगातार गिर रहे हैं, जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रेम कुमार, अजय, रवि, बबली, रीनू, पंकज आदि का कहना है कि  दो महीने पहले भी बारिश होने के कारण पहाड़ी से भू-स्खलन हुआ था, जिस कारण कई दिनों तक मार्ग अवरूद्ध रहा था, जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
PunjabKesari, Landslide Image

उनका कहना है कि लगातार दरक रही पहाड़ी के उपर बहुत से घर है जो किसी भी समय गिर सकते हैं। बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना हुआ है। उनका कहना है कि यह मार्ग मुख्य बाजार से बालू के लिए शॅार्टकट है। सैंकड़ों वाहन चालक व राहगीर इसी रास्ते से आवाजाही करते है। रविवार को हो रहे निरन्तर भू-स्खलन से दूरदराज से आए लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं कई वाहन चालकों व राहगीरों को वापस जाकर बालू से सुल्तानपुर होकर जाना पड़ा। लोगों का कहना है कि रविवार होने के कारण बस भी नहीं मिली, जिस कारण उन्हें सामान के साथ सुल्तानपुर होकर लम्बे रास्ते से जाना पड़ा।

स्थानीय  लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। नगर पीरषद अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि जल्द ही पहाड़ी को स्प्रे की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से डंगे जगाए जाएंगे। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्द बजट का प्रावधान कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News