अर्की में भू-स्खलन, कई घरों को खतरा

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 12:06 PM (IST)

अर्की (सुरेन्द्र): नगर के वार्ड नं.-6 में शीतला माता मंदिर को जाने वाले रास्ते में भू-स्खलन होने से कई मकानों को खतरा पैदा हो गया है। भू-स्खलन वीरवार रात्रि को हुआ। भू-स्खलन से रास्ता पूरी तरह से टूट गया है। जहां से सड़क टूटी है, वहां साथ ही लोगों के मकान हैं।

एक मकान तो कुछ ही दूरी पर स्थित है। अगर जल्दी इसका समाधान नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार सुबह एस.डी.एम. विकास शुक्ला ने मौके का जायजा लिया व नगर पंचायत के जे.ई. को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News