नैनीखड्ड-मेल मार्ग पर भूस्खलन से अवरुद्ध, PWD ने किया बहाल

punjabkesari.in Friday, Jul 30, 2021 - 05:18 PM (IST)

चम्बा (सुशील): जिले में मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह मार्गों पर भूस्खलन हो रहे हैं। इसके चलते नैनीखड्ड-मेल मार्ग पर भी शुक्रवार सुबह भूस्खलन हो गया। इसके कारण यह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। इससे लोगों को आवाजाही करने के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। वैली पंचायत के उपप्रधान कैप्टन जैसी राम, सोहन लाल, राजेश सिंह, पंकज वर्मा आदि ने बताया कि नैनीखड्ड-मेल मार्ग पर राधा स्वामी आश्रम के पास शुक्रवार सुबह भारी-भरकम मलबा आ गिरा। इससे वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

इसके कारण लोगों व सरकारी कर्मचारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहंचकर मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। मलबा अधिक होने के कारण विभाग को मार्ग बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन कुछ घंटों के बाद मार्ग को यातयात के लिए बहाल कर दिया गया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की लेबर व जेसीबी को उसी दौरान भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि नैनीखड्ड-मेल मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News