ज्यूरी में फिर Landslide, NH-5 पर 5 घंटे के लिए बंद किया यातायात

punjabkesari.in Thursday, Sep 09, 2021 - 06:54 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर ज्यूरी के समीप बीती रात वर्षा के कारण भूस्खलन हो गया है। इस भूस्खलन के दौरान सड़क मार्ग में विशाल चट्टानें गिर गईं। इन चट्टानों को हटाने के लिए विस्फोट सामग्री का उपयोग करना पड़ रहा है। इसके कारण प्रात:काल 12 से लेकर सायं 4 बजे तक के लिए सड़क मार्ग को रोक दिया गया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग के बंद होने से सड़क मार्ग पर सैंकड़ों वाहन फंस गए हैं।

वाहन चालक सड़क मार्ग को शीघ्र खोलने की गुहार लगा रहे हैं। सड़क मार्ग में बीती रात से दोनों ओर भारी संख्या में वाहन खड़े हैं। इसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोनों ओर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। इन पुलिस कर्मियों की सहायता से वाहनों को दोनों से कुछेक समय के अंतराल में भेजने का कार्य किया जा रहा है। सड़क मार्ग में छोटे से पत्थर के गिरने से बड़ा नुक्सान हो सकता है।

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 के क निष्ठ अभियंता चंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि सड़क मार्ग को खोलने के मशीनरियों का प्रयोग किया जा रहा है। शीघ्र ही सड़क मार्ग को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग को कुछेक देरी के लिए बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि सड़क मार्ग में अभी भी थोड़ी-थोड़ी देरी के भीतर पत्थर गिर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News