डलहौजी में बारिश बाद भूस्खलन, दो वाहन आए चपेट में

Saturday, Sep 11, 2021 - 06:11 PM (IST)

डलहौजी (शमशेर महाजन) : डलहौजी में लगातार हो रही बारिश से नगर परिषद डलहौजी के तहत वार्ड नं 4 में भूस्खलन हो गया। भूस्खलन होने से गिरे डंगे की चपेट में दो वाहन भी आ गए, वहीं गली को जाने वाला रास्ता भी बाधित हो गया है। गनीमत रही कि बारिश के कारण इस दौरान कोई व्यक्ति उस स्थान से नहीं गुजर रहा था नहीं तो जानी नुकसान होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता था। लेकिन भूस्खलन से ऊपर बने मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। उधर नगर परिषद उपाध्यक्ष संजीव पठानिया ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अवकाश के चलते नगर परिषद के कर्मचारी छुट्टी पर है लेकिन रविवार को गली के रास्ते को खोल दिया जाएगा, वहीं डंगे का निर्माण भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
 

Content Writer

prashant sharma