Video में देखें, चंडीगढ़-शिमला NH पर दरक रहा 'मौत का पहाड़'

Saturday, Aug 17, 2019 - 04:25 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): हिमाचल में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। जिससे जगह-जगह भूस्खलन देखने को मिल रहा है। ऐसा ही कुछ चंडीगढ़ शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर देखने को मिला।  

जहां एक मौत का पहाड़ दरक गया है। बताया जा रहा है कि इस मंजर को देख लोग सहम गए है। लेकिन गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नही हुआ। उस समय नेशनल हाइवे पर दोनों और से वाहन चले हुए थे।

पहाड़ी से गिरा मलबा फोरलेन की दूसरी लेन पर ही रहा। बता दें कि प्रशासन ने दूसरी लेन पहले ही बंद की हुई है। फोरलेन की कटिंग के चलते नेशनल हाइवे पर लगातार मलबे का गिरना बदस्तूर जारी है।

kirti