फर्जी हिमाचली कृषक प्रमाण पत्र पर खरीदी जमीन, 420 का मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2020 - 08:28 PM (IST)

सोलन (अमित): विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने पंचकूला के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। व्यक्ति पर जाली कृषक प्रमाण पत्र बनाकर बद्दी में जमीन खरीदकर उसे औद्योगिक प्लाट बनाकर बेचने का आरोप है। इस मामले की शिकायत विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो को वर्ष 2019 में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जांच में आरोपों को सही पाया। इसके बाद पुलिस ने नंद किशोर नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जांच में पाया गया है कि यह कृषक प्रमाण पत्र फतेहपुर में तैयार किया गया है।

राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों पर कस सकता है शिकंजा

जांच के बाद अब इस मामले में विजीलैंस राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी शिकंजा कस सकती है क्योंकि आरोपी ने यह कृषक प्रमाण पत्र इसी नाम के किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बनवाया और ऊना व सोलन के बद्दी में जमीनों की खरीद-फरोख्त की है। विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति ने ऊना व सोलन में जाली कृषक प्रमाण पत्र पर जमीन खरीदी थी। जांच में पाया गया कि यह प्रमाण पत्र फतेहपुर में किसी अन्य इसी नाम के व्यक्ति के नाम पर तैयार किया गया। इस मामले की जांच चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News