अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला : लखविंदर वडाली के सूफी व पंजाबी गीतों पर झूमा चम्बा

Saturday, Aug 03, 2019 - 11:34 PM (IST)

चम्बा: अंतर्राष्ट्रीय व ऐतिहासिक मिंजर मेला की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में लखविंदर वडाली ने सूफी व पंजाबी गीतों को पेश कर इसे यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस सांस्कृतिक संध्या का आगाज पारंपरिक मुसाधा गायन से हुई। प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश की। देवा, रिषव, राहुल चौहान व जतिन शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियां पेश की।

नॉर्थ जोन कल्चर सैंटर के कलाकारों ने कश्मीर की लोक संस्कृति पेश की। चामुंडा संस्कृति दल देवीकोठी ने चुराह की लोक संस्कृति पेश की। ईशान, सुलोचना व प्रेरणा शर्मा ने अपना कार्यक्रम पेश किया। इसके बाद चम्बा का कुंजड़ी मल्हार गायन पेश हुआ। पांगी की एक महिला मंडल के कलाकारों ने पंगवाली लोक संस्कृति को बेहतरीन ढंग से पेश किया। इसके बाद मनमोहन, हिमाशी व कार्तिक ने फिल्मी व पहाड़ी गीतों को पेश किया। इसके बाद काकू राम ने पहाड़ी व पंजाबी गीत गाए। सचिन देव ने फिल्मी गीत पेश किया। एक कलाकार ने अपनी हास्य प्रस्तुति पेश की।

सांस्कृतिक संध्या के मुख्य कलाकार लखविंदर वडाली ने मंच संभालत ही पंजाबी गीतों के साथ हिंदी व फिल्मी गीत पेश किए, साथ ही बीच-बीच में सूफी गीतों का भी गुलदस्ता पेश किया। वडाली की प्रस्तुति पर दर्शकों ने जमकर डांस किया। मिंजर मेला की सातवीं सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज रहे, जिन्हें मिंजर मेला आयोजन समिति अध्यक्ष एवं डी.सी. चम्बा विवेक भाटिया ने सम्मानित किया। मिंजर मेला में मिस चम्बा प्रतियोगिता का शनिवार को दूसरा राऊंड आयोजित हुअ, जिसका फाइनल राऊंड रविवार को मिंजर मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में आयोजित होगा।

Vijay