हिमाचल के लाखों राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका

Monday, Nov 13, 2017 - 02:26 PM (IST)

शिमला  : हिमाचल में राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल दिसंबर माह में 18 लाख से भी ज्यादा उपभोक्ताओं को अब सस्ते राशन का कोटा नहीं मिलेगा। अक्तूबर महीने में आयोग को अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा था। समय पर स्वीकृति न मिलने से खाद्य आपूर्ति निगम के राशन आवंटन की सारी प्रक्रिया रुक गई है। अब विभाग की ओर से इलेक्शन कमीशन को रिमाइंडर भेजा जा रहा है। लेकिन अभी इलेक्शन कमीशन से सस्ते राशन कोटे के सप्लाई ऑर्डर खरीदने को लेकर को अनुमति नहीं मिली है।

समय पर नहीं मिलेगा राशन
खाद्य आपूर्ति निगम ने 7 दालें, तेल, चीनी और नमक के सप्लाई ऑर्डर की अनुमति मांगी है। बताया जा रहा है कि खाद्य आपूर्ति निगम ने कंपनियों के टेंडर खोले हैं और उन्होंने दालो के रेट भी तय कर दिए हैं। लेकिन कंपनियों को सप्लाई ऑर्डर जारी होना बाकी है। अब यह इलेक्शन कमीशन पर निर्भर है कि कंपनियों ने ऑर्डर देना है कि नहीं। खाद्य आपूर्ति निगम ने कहा कि उन्हें सप्लाई ऑर्डर जारी करने में काफी वक्त लगा और कंपनियों को खरीदारी के साथ पैकिंग, हर भंडार तक राशन पहुंचाना है।   इसके लिए कम से कम एक महीने का समय लग जाता है। खाद्य आपूर्ति निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर ने बताया कि इलेक्शन कमीशन से टेंडर के सप्लाई ऑर्डर की अनुमति मांगी गई है। समय पर अनुमति न मिलने से राशन आवंटन में देरी होगी।