जब बंदर ने काटी महिला, गंभीर घायल

Monday, Oct 01, 2018 - 10:36 PM (IST)

लडभड़ोल: लडभड़ोल तहसील की ग्राम में पंचायत ऊटपुर में बंदर ने एक महिला को काट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार ऊटपुर निवासी रजनी देवी पत्नी सुरेश कुमार घर के पास से गुजर रही थी तभी अचानक बंदर ने उस पर हमला कर दिया। बंदर के इस हमले में महिला को बाजू में चोटें आई हैं। महिला को लडभड़ोल अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

Kuldeep