मंदबुद्धि लड़की से दुराचार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2017 - 09:34 PM (IST)

लडभड़ोल : क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय मंदबुद्धि लड़की से दुराचार का मामला सामने आया है। गांव के एक लड़के ने तहरीर दी है कि उसकी बहन जोकि मंदबुद्धि है, उससे पड़ोस के ही लड़के ने रेप किया है। लड़के के अनुसार 17 व 18 दिसम्बर की रात करीब 10 बजे आरोपी घर आया और घटना को अंजाम दिया। जोगिंद्रनगर थाना के एस.आई. केहर सिंह जोकि इस मामले को देख रहे हैं, ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता का मैडीकल करवा लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News