शरद महोत्सव की तैयारियों में जुटे मजदूर के साथ हादसा, गंभीर हालत में हायर सैंटर रैफर

Wednesday, Oct 09, 2019 - 08:14 PM (IST)

पांवटा साहिब (प्रेम वर्मा): पांवटा साहिब में शरद महोत्सव की तैयारियां में जुटे एक मजदूर के गिर कर घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शरद महोत्सव के लिए लोहे का पंडाल लगाया जा रहा है। बुधवार को शाम 5 बजे के करीब पंडाल में काम करते समय एक मजदूर बॉबी (30) निवासी फरीदाबाद हरियाणा अचानक लगभग 30-40 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं।

मजदूर के सिर पर आई है गंभीर चोट

उक्त मजदूर के गिरते ही उसके अन्य साथियों ने उसे तुरंत निजी वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया के एक युवक काम करते समय ऊंचाई से गिर गया  था, जिसके सिर पर गंभीर चोट आई है। उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे हायर सैटर रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी इस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है।

Vijay