भरमौर के खणी में भूस्खलन की चपेट में आने से मजदूर की मौ.त, 2 घायल

Sunday, Feb 25, 2024 - 07:51 PM (IST)

भरमौर (उत्तम): चम्बा जिला के उपमंडल भरमौर के खणी-ग्रीमा मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भूस्खलन की चपेट में आने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। वहीं 2 अन्य घायल हो गए। घायलों को भरमौर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल काॅलेज चम्बा रैफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान दपिंद्र नेपाल निवासी के रूप में हुई है जोकि लंबे समय से भरमौर में कार्य करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटी जब इस सड़क पर कार्य चल रहा था। एकाएक हुए भूस्खलन से क्रेट वाॅल सहित वहां काम कर रहे 3 मजदूर नीचे लुढ़क गए, जिसमें से एक नेपाली मजदूर काफी नीचे धंस गया और उकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक पेड़ की टहनी के सहारे रुककर पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जिसे टांग में चोट आई है, वहीं एक अन्य युवक कुछ दूर नीचे फंस गया। घायलों को पहले नागरिक अस्पताल भरमौर तथा बाद में उन्हें चम्बा रैफर किया गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay