कुनिहार में पकड़ा 7.32 ग्राम चिट्टा

Monday, Jul 16, 2018 - 11:12 PM (IST)

कुनिहार: सोलन से आई 4 सदस्यीय टीम व पुलिस चौकी कुनिहार ने डी.एस.पी. दाड़लाघाट की अगुवाई में कुनिहार के कोठी चौक में गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक की तलाशी ली, जिसके पास पुलिस ने करीब 7.32 ग्राम चिट्टा व दो सीरिंज को बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी धीरज पुत्र ओमप्रकाश को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. दाड़लाघाट अमित शर्मा ने कहा कि अर्की उपमंडल का यह पहला ऐसा मामला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

Kuldeep