गुरियाल के कुलवीर पठानिया नेवी में बने सब लेफ्टिनेंट

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2020 - 04:41 PM (IST)

राजा का तालाब (योगेश): विकास खंड फतेहपुर के अंतर्गत आते गुरियाल गांव कुलवीर पठानिया पुत्र सुभाष सिंह पठानिया ने एक अक्तूबर को भारतीय जल सेना (नेवी) में कमीशन पास सब लैफ्टिनैंट पद प्राप्त करके क्षेत्र व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। कुलवीर सिंह पहले से ही नौसैनिक अर्टिफिशर के रूप में 14 साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे। वो भारतीय जल सेना में 2006 में नौसैनिक के रूप में भर्ती हुए थे। युवावस्था से ही देश की सेवा की भावना पाले हुए कुलवीर सिंह यूं तो 14 वर्ष पहले ही नेवी में भर्ती हो गए थे, परंतु उनके मन में ऑफिसर रैंक का पद हासिल करने की तमन्ना थी। उसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नौकरी के दौरान आगे की पढ़ाई जारी रखी और अंतत: एक अक्तूबर को वो मुकाम हासिल कर लिया। इससे पहले उन्होंने अपनी जमा 2 की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से उत्तीर्ण की। 2006 में भर्ती होने के बाद कठिन परिश्रम के बाद कुलवीर सिंह ने बीते वर्ष ऑफिसर के रैंक के लिए परीक्षा एसएसबी का साक्षात्कार सफलतापूर्वक पास किया, जिसके उपरांत उन्हें सब लैफ्टिनैंट का पद हासिल हुआ। कुलवीर सिंह के पिता किसान हैं, जबकि माता गृहिणी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News