कुल्लू में अधेड़ के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2020 - 07:06 PM (IST)

कुल्लू  (शम्भू प्रकाश): कुल्लू की ऊझी वैली में एक 54 वर्षीय व्यक्ति के साथ युवक ने कुकर्म कर डाला। इस घटना में अधेड़ व्यक्ति का मैडीकल करवाया गया, जिसमें कुकर्म की पुष्टि हुई है। घटना के शिकार व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने आरोपी युवक को 3 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना का शिकार व्यक्ति व घटना को अंजाम देने वाला युवक साथ लगते गांवों के रहने वाले हैं। वारदात को अंजाम देने वाले युवक की उम्र 25 वर्ष के करीब है। यह घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इस बात का पुलिस पता लगा रही है। इलाके के लोग भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं यह घटना शराब के नशे में तो नहीं हुई। एसपी गौरव सिंह ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके रिमांड पर ले लिया है तथा पूछताछ चल रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News