Good News: कुल्लू की तीर्थन घाटी में पहली बार दिखा हिम तेंदुआ (Watch Video)

Sunday, Dec 10, 2017 - 04:44 PM (IST)

कुल्लू: कुल्लू की तीर्थन घाटी की ग्रेट हिमालय नैशनल पार्क में पहली बार एक बर्फीला तेंदुआ देखा गया है। यहां एक तस्वीर सामने आई है जिसमें हिम तेंदुआ दिख रहा है। यह फोटो वन्य जीवों पर रिसर्च कर रहे एक स्कोलर के ट्रैप कैमरा में कैद हुई है। गौर रहे कि बर्फीले तेंदुए विलुप्त हो रहे हैं और यह जानवर हिमाचल का राज्य पशु भी है। लेकिन दुनियाभर में इनकी तादाद बेहद कम रह गई है। इसे हिम तेंदुआ भी कहा जाता है। इस प्रजाती का अस्तित्व अवैध शिकार और अनुकूल रिहायशी इलाके खत्म होने के चलते खतरे में हैं। 


इनकी संख्या इतनी कम हो गई हैं कि आप इन्हें अपनी अंगुलियों से गिन सकते हैं। 20वीं सदी में हिम तेंदुए का नाम लुप्त प्राय पशुओं की उस लाल पुस्तिका में शामिल कर लिया गया है, जिसे प्रकृति संरक्षण संबंधी अंतरराष्ट्रीय संघ की लाल किताब कहा जाता है। इसके अलावा इस हिम तेंदुए को रूस और अन्य देशों की भी ऐसी ही लाल किताबों में शामिल किया गया है। सन् 2014 में हिम तेंदुओं के शिकार पर पूरी दुनिया में प्रतिबंध लगा दिया गया है।