कुल्लू पुलिस ने 1 किलो 464 ग्राम चरस सहित 2 व्यक्ति किये गिरफ्तार

Sunday, Mar 07, 2021 - 10:14 AM (IST)

कुल्लू (संजीव जैन) : कुल्लू पुलिस नशे के सौदागरों को पकड़ रही है। इसी अभियान के तहत भुंतर पुलिस ने बीती रात बजौरा में नाकाबंदी के दौरान 1 किलो 464 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस ने बजौरा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। बीती रात सोनीपत (हरियाणा) के 2 व्यक्ति एक वॉल्वो बस में सवार थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलो 464 ग्राम चरस बरामद की गई। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि बीती रात बजौरा के पास नाकाबंदी के दौरान वॉल्वो बस एचपी 68 बी 2037 में सवार अमित पुत्र किशन निवासी गनॉर उम्र 32 साल व विक्रम दहिया पुत्र सतवीर सिंह गांव हलालपुर तह. कडकोडा जिला हरियाणा उम्र 30 साल को 1 किलो 464 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मादक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि नशा करने और नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
 

Content Writer

prashant sharma