अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में गिमनर ने जीता रजत पदक

Tuesday, Feb 28, 2023 - 10:43 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): तीसरी अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के गिमनर सिंह ने रजत पदक जीता है। रावण पैराग्लाइडिंग क्लब व सैंट्रल प्रोविंस ऑफ श्रीलंका द्वारा 25 फरवरी तक आयोजित तीसरी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गिमनर सिंह ने यह मैडल जीता। बता दें कि प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल दक्षिण कोरिया, हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी गिमनर सिंह ने रजत और दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता। बता दें कि गिमनर सिंह बतौर अनुदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के उपक्रम अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण व शिक्षण संस्थान मनाली में कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व भी उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में देश का मान बढ़ाया है। पर्वतारोहण संबंधित संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी व उपनिदेशक रमन घरसंगी ने उन्हें मैडल जीतने पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

खिलाडिय़ों को उच्च स्तर के आधुनिक उपकरण दिलाए जाएं
गिमनर सिंह ने कहा कि पैराग्लाइडिंग उपकरणों के अभाव के कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि खिलाडिय़ों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उच्च स्तर के आधुनिक उपकरण दिलाए जाएं, ताकि भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में गोल्ड मैडल जीत सकें। सी.पी.एस. सुंदर सिंह ठाकुर व एरो क्लब ऑफ  इंडिया के सैक्रेटरी जनरल अरविंद भदोनी ने शुभकामनाएं दी हंै। 

Content Writer

Kuldeep