राष्ट्रीय स्तर पर लोकगीत में अव्वल बनकर हिमाचल लौटे रोवर रेंजर

Wednesday, Dec 11, 2019 - 04:03 PM (IST)

कुल्लू, (दिलीप): भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय मिनी रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन ब्रूनी उड़ीसा में किया गया। ये प्रतियोगिता 1 से 7 दिसम्बर तक आयोजित हुई। इस जम्बूरी में भारत वर्ष के 27 राज्यों के 1500 व बांग्लादेश के रोवर्स रेंजर्स ने हिस्सा लिया था। प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से इस मिनी रोवर रेंजर जम्बूरी में 3 कालेज राजकीय कुल्लू महाविद्यालय, महाविद्यालय संजौली, राजकीय महाविद्यालय सोलन व राजकीय महाविद्यालय करसोग के 30 रोवर रेंजर व 4 व्यस्कों ने हिस्सा लिया। जिसमें जिला कुल्लू से हिम्मत सिंह ठाकुर जोकि देवभूमि रोवर्स ओपन क्रू के रोवर लीडर हैं, वहीं विशाल टांगटा, शिमला के साथ हिमाचल से रोवर इंचार्ज के रूप में इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में हिमाचल 2 पुरस्कार हासिल कर पाया

इस जम्बूरी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन व स्पर्धाएं हुईं जिसमें हिमाचल के रोवर रेंजर ने लोक गायन में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान व रंगोली प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इस जम्बूरी में अलग-अलग राज्यों के लोक गीत, लोक नृत्य, खान पान, वेशभूषा व राज्य प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें हिमाचल 2 पुरस्कार हासिल कर पाया। राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के प्रदर्शन पर भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व उच्च शिक्षा निदेशक डा. अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त स्काऊट केडी शर्मा, राज्य आयुक्त गाइड डा. अंजू शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डा. राजकुमार व सह राज्य सचिव मीनाक्षी सूद ने सभी रोवर रेंजर को बधाई दी।

Kuldeep