मुंबई के व्यक्ति ने काईस में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sunday, Jan 21, 2024 - 09:26 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): काईस में एक विला भवन में फ्लैट लेकर रह रहे मुंबई के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना को लेकर सूचित किया है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति होटल में रह रहा था। इसने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर व्यक्ति फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना दी गई और पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतक की पहचान रोहित जालान (47) निवासी मुंबई के रूप में हुई है। यह व्यक्ति कमरा नंबर 202 में था। एस.पी. साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Content Writer

Kuldeep