मणिकर्ण में शाही स्नान कर लौटे बिजली महादेव

Monday, Nov 30, 2020 - 05:52 PM (IST)

कुल्लू (धनी राम): देवों के देव बिजली महादेव ने धार्मिक नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान किया। शुक्रवार को बिजली महादेव अपने देवालय से लाव-लश्कर के साथ निकले थे। सोमवार सुबह कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव विधि अनुसार शाही स्नान करने के बाद लाव-लश्कर के साथ अपने देवालय की ओर लौटे। देवलुओं के अनुसार करीब 4 माह पहले बिजली महादेव का नया रथ बना था। देव परंपरा अनुसार नया देव रथ बनने के बाद मणिकर्ण में शाही स्नान करवाया जाता है। देव परंपरा का निर्वहन करने के लिए देवलुओं ने करीब साल बाद मणिकर्ण में बिजली महादेव को शाही स्नान करवाया। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ ने कहा कि देवता ने सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शाही स्नान किया तथा हारियानों को सुख-शांति का आशीर्वाद दिया है।

Kuldeep