महिला मंडल ने की पूरे गांव की साफ-सफाई

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 07:01 PM (IST)

कुल्लू,(दिलीप): जिला कुल्लू के वराधा पंचायत में जॉ गांव की महिला मंडलों ने साफ-सफाई की। महिला मंडलों ने स्कूल से लेकर मन्दिर परिसर होकर पूरे गांव में साफ-सफाई की। इसके साथ गांव के लोगों को स्वच्छता को लेकर भी जागरूक किया। गांव के महिला मंडल समय-समय पर गांव में साफ-सफाई भी करते हैं। जिसे वातावरण स्वच्छ रहता है और किस प्रकार की बीमारी भी नहीं होती है। जोकि समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत के लिए भी महिलाएं कार्य करती हैं। इस अवसर पर जोगणी माता महिला मंडल प्रधान बुद्धि देवी, पंच गुड्डी देवी, कौशल्या देवी, लीला देवी, विमला देवी, दासी, गोदावरी देवी, शक्ति देवी, गीता देवी, धामी देवी, शुपी देवी, स्नेहा कुमारी, दीया कुमारी डोलमा, गीतू देवी, जीवना देवी, लीला देवी व सहित सभी सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। गुड्डी देवी ने बताया कि देव कार्य के चलते गांव के महिला मंडल ने पूरे गांव में स्वच्छता अभियान के दौरान साफ-सफाई की।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News