लाहौल की महिला से ऑनलाइन ठगी

Monday, Jun 20, 2022 - 06:02 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): लाहौल की महिला से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी से पौने 4 लाख रुपए ठग लिए हैं। महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। धोखाधड़ी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी करने वाले अपराधी अज्ञात हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय महिला को एक प्रसिद्ध ऑनलाइन शॉपिंग एप्लीकेशन स्टोर की 9,50,000 रुपए की लाटरी जीतने के संदर्भ में डाक द्वारा पत्र मिला। लाटरी पत्र प्राप्ति के लिए महिला से उसका मोबाइल नम्बर भी ले लिया। शातिर ठग ने महिला से पंजीकरण शुल्क व अन्य शुल्क आदि के नाम पर अलग-अलग किस्तों में करीब 4 लाख की रकम ठग ली, जोकि अलग-अलग खातों में जमा करवाई। एस.पी. मानव वर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Content Writer

Kuldeep