भाजपा नेता मानसिक संतुलन खोकर कर रहे गलत बयानबाजी : इंदु पटियाल

Monday, Apr 29, 2019 - 05:27 PM (IST)

कुल्लू, (मनमिंदर): हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे प्रदेश के 2 प्रमुख दलों भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेता ने एक दूसरे पर जुबानी हमला तेज कर दिया है। एक ओर जहां कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के नामांकन में भारी भीड़ जुटने से उत्साहित है, वहीं भाजपा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व जयराम सरकार के द्वारा किए गए कार्यों के बलबूते प्रदेश चारों लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता इंदु पटियाल का कहना है कि कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में भारी भीड़ जुटने से भाजपा के नेताओं की नींद उड़ी हुई है जिसके कारण भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खोकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

भारी भीड़ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेताओं की नींद उड़ी हुई है

 हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसै-वैसे प्रदेश के 2 प्रमुख दलों भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला तेज कर दिया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 25, 26 अप्रैल को भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में भारी भीड़ जुटने से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेताओं की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती बेलगाम बयानबाज़ी कर रहे थे और मुख्यमंत्री मंत्री उन्हें चेतावनी दे रहे थे पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन में उमड़ी भारी भीड़ को देखने के बाद सभी भाजपा नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा नेता कांग्रेस संगठन पर गलत बयानबाज़ी करना बंद करें व अपने कुनबे को संभालें, साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के 3 बार सांसद  व प्रदेशाध्यक्ष रहे सुरेश चंदेल सम्मान न मिलने के कारण व भाजपा नेता महंत राम चौधरी ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है।

Kuldeep