8 ग्राम हैरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Friday, Aug 05, 2022 - 09:33 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने एक तस्कर को 8 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक टीम गश्त पर थी कि फोरलेन पर भुंतर के समीप रेन शैल्टर में एक युवक पुलिस को दिखा। पुलिस को देखकर उसने जेब से एक पॉलीथीन निकाला और फैंक दिया। चैक करने पर पॉलीथीन में हैरोइन पाई गई और इसका वजन 8 ग्राम निकला। आरोपी की पहचान सोहन लाल पुत्र दीवान निवासी चौकी सलोहा मंडी के रूप में हुई है। एस.एस.पी. गुरदेव शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Content Writer

Kuldeep