पुलिस गश्त के दौरान हैरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Saturday, Jul 27, 2019 - 08:04 PM (IST)

कुल्लू, (दिलीप ठाकुर): पुलिस ने मनाली और बंजार में 2 व्यक्तियों को हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनाली में गश्त के दौरान एक युवक से हैरोइन बरामद हुई जोकि तोलने पर 1.4 ग्राम पाई गई। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश (23) निवासी बुरुआ के रूप में हुई है। उधर, बंजार में पुलिस ने नग्गर के एक व्यक्ति को 3 ग्राम हैरोइन के साथ दबोचा। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह हैरोइन का आदी है। इसलिए उसने अपने इस्तेमाल के लिए यह हैरोइन की खेप रखी हुई है। एस.पी. गौरव सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

Kuldeep