हैरोइन के साथ नेपाली गिरफ्तार

Friday, Feb 08, 2019 - 10:45 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): भुंतर पुलिस ने हैराइन के साथ एक नेपाली मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर थाना प्रभारी विकास अपनी टीम के साथ शहर में गश्त पर थे और इस दौरान संदिग्धों की तलाशी ली गई और इस तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से हैरोइन बरामद की गई है। थाना प्रभारी भुंतर विकास का कहना है कि शहर में नशे के खिलाफ अभियान जारी है और इस अभियान के जरिए शहर को नशामुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। लिहाजा इस तरह का अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा। ए.एस.पी. कुल्लू राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने 29 ग्राम हैरोइन के साथ नेपाली मूल के अरुण थापा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ  पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अब पुलिस उसे शनिवार को कोर्ट में पेश करेगी।

Kuldeep