कुल्लू घूमने गए थे कांग्रेस के ये सांसद, हवाई अड्डे पर उतरते ही हुअा देहांत

Friday, Jun 09, 2017 - 02:40 PM (IST)

कुल्लू: राज्यसभा सांसद पालवई गोवर्धन रेड्डी की अाज सुबह हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। वह 81 वर्षीय रेड्डी शुगर से भी पीड़ित थे और तेलंगाना के रहने वाले रेड्डी कांग्रेस से संबंधित थे। पी. गोवर्द्धन रेड्डी रसायन एवं उर्वरक से संबंधित संसद की स्थायी समिति के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार सुबह ही कुल्लू पहुंचे थे। सुबह करीब साढे 8 बजे भुंतर हवाई अड्डे पर उतरते ही रेडडी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया,यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वह शुगर से भी पीड़ित थे।

शव को गह राज्य तेलंगाना पहुंचाने की व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक, उनके शव को गह राज्य तेलंगाना पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। पालवई गोवर्धन रेड्डी राज्यसभा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। रेड्डी का जन्म 20 नवंबर, 19 36 को हुआ था। उनके पिता का नाम पी रंगा रेड्डी था। शुरुआत में वे छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े रहे। बाद में  उन्होंने कांग्रेस पार्टी में  कई अहम पदों पर रहते हुए काम किया । वह नलगोंडा जिले के मुनुगुदा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार आंध्रप्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए और इसके बाद वह मार्च 2012 में राज्यसभा के लिए नामांकित हुए थे।