खेत में काम करने से रोका तो कर दी अपने ही बाप की पिटाई

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2024 - 06:41 PM (IST)

कुल्लू: उपमंडल आनी के शोघा में एक पिता के साथ उसके बेटे और बहू ने मारपीट की। घटना के दौरान बेटे ने उस पर कुदाली से हमला किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रताप सिंह निवासी शोघा ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा एक खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उसने अपने बेटे को उस खेत में काम न करने के लिए कहा। इस पर उसके बेटे ने उस पर कुदाली से हमला कर दिया। बहू ने भी उसका रास्ता रोका और पत्थर से हमला किया। घटना में पिता को चोटें आई हैं। पुलिस ने उसका मैडीकल करवाने के साथ उपचार भी करवाया। एसपी डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News