देव महाकुंभ में भगवान रघुनाथ की बड़ी पूजा को उमड़ा आस्था का सैलाब (Watch Pics)

punjabkesari.in Sunday, Oct 13, 2019 - 04:09 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा जिसे देव महाकुंभ के नाम से भी जाना जाता है। इस दशहरा में कई रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जंहा अन्तर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में अलग-अलग जगह की संस्कृति देखने को मिलती है, वहीं दूसरी ओर यह अन्तर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा लोगों के आस्था केंद्र भी है। लोग दूर-दूर से अपने आराध्य देव-देवताओं के दर्शन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पहुंच रहे हैं।
PunjabKesari, Worship Image

बात यदि भगवान रघुनाथ की करें तो यहां ढालपुर स्थति भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में भी लोगों की भारी भीड़ दर्शनों के लिए उमड़ रही है। लोग भगवान रघुनाथ की हो रही बड़ी पूजा में बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थति दर्ज कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।
PunjabKesari, Worship Image

अयोध्या से लाई गई है पूजा पद्धति

ढालपुर स्थित भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में होने वाली भगवान रघुनाथ की पूजा-अर्चना और विधि के बारे में अधिक जानकारी देते हुए भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि भगवान रघुनाथ की यह पूजा पद्धति अयोध्या से लाई गई है और आज भी यह पूजा पद्धति यहां पर निभाई जा रही है। उन्होने कहा कि आज के समय में यह पूजा पद्धति अब समाप्त हो गई है और मॉर्डन तरीके से पूजा हो रही है लेकिन कुल्लू में आज भी इस प्राचीन पद्धति को जीवित रखा गया है।
PunjabKesari, Worship Image

भगवान रघुनाथ के प्रति गहरी आस्था

वहीं भगवान रघुनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्वालुओं पम्मी पराशर व किरण शर्मा का कहना है कि उनकी भगवान रघुनाथ के प्रति गहरी आस्था है और वे हर वर्ष भगवान के दर्शन के लिए यहां पर पंहुचते है। उन्होंने कहा कि लोग दूर- दूर से यहां पर पंहुचते हैं न केवल हिमाचल से ब्लकि अन्य राज्यों से भी लोग यहां पर आते हैं। भगवान के दर पर आकर हर मनोकामना पूर्ण होती है। 
PunjabKesari, Worship Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News