कुल्लू दशहरा : पहली संध्या में Playback Singer पूर्ण शिवा के गीतों पर नाचे दर्शक

Friday, Oct 19, 2018 - 11:21 PM (IST)

कुल्लू: पहली सांस्कृतिक संध्या में पाश्र्व गायक पूर्ण शिवा के गानों पर खूब धमाल मचा। रूस के कलाकारों ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया। महाराष्ट्र के कलाकारों ने लोक संस्कृति से रू-ब-रू करवाया। सांस्कृतिक संध्या में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्वलित कर उत्सव का आगाज किया। उन्होंने सभी को लोक संस्कृति के संरक्षण व संवद्र्धन के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक संध्या का आगाज शहनाई वादन से किया गया। राज्यपाल ने शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया।

रियलिटी शो फेम कुमार साहिल ने बिखेरा आवाज का जादू
इस मौके पर संध्या के स्टार कलाकार पूर्ण शिवा ने श्लोक व भजन गाकर कार्यक्रम का आगाज किया। पूर्ण शिवा ने एक से बढ़कर एक गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले रूस के कलाकारों ने डांस पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। रियलिटी शो फेम कुमार साहिल ने अपनी आवाज से दर्शकों का मनोरंजन किया। कलाकार अदिति कपूर ने भी कलाकेंद्र में अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

स्थानीय कलाकारों ने भी झुमाए दर्शक
शिमला के लोक सांस्कृतिक दल ने भी प्रस्तुति दी, वहीं स्थानीय कलाकारों में खड़ीहार की सुनीता, पवन म्यूजिकल ग्रुप बाशिंग, साहिल जोगी, नितिन धीमान, हुरला के मनीष ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोहा। बटाहर के नरेंद्र कुमार ने लोक गीतों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। संध्या में कुल्लवी नाटी ने खूब रंग जमाया। इस मौके पर वन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक किशोरी लाल, सुंदर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शौरी, डी.सी. युनूस भी मौजूद थे।

Vijay