41 किलोग्राम दंदासे के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

Monday, Dec 02, 2019 - 07:35 PM (IST)

कुल्लू, (दिलीप): पुलिस ने 2 महिलाओं के कब्जे से 41 किलोग्राम दंदासा बरामद किया है। महिलाओं के खिलाफ भादंसं की धारा-379 और वन अधिनियम की धारा 32 व 33 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। दंदासा अखरोट के पेड़ की छाल को कहा जाता है। वनों में अखरोट के पेड़ों को छीलकर उनकी छाल तस्कर निकालते हैं और उसे बाद में सुखा कर बेचते हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस का दल सोमवार को सुबह के समय रूआड़ू के पास नाकेबंदी पर मौजूद था। इस दौरान एक बोलैरो कैंपर जीप को पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान जीप में सवार 2 महिलाओं के कब्जे से दंदासे की खेप बरामद हुई। आरोपी महिलाओं की पहचान निर्मला देवी और केसरी देवी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं गड़सा इलाके की हैं। एस.पी. गौरव सिंह ने दोनों महिलाओं से दंदासे की खेप बरामद होने की पुष्टि की है।

Kuldeep