कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी को दी श्रद्धांजलि

Tuesday, Dec 10, 2019 - 06:12 PM (IST)

कुल्लू, (दिलीप): कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक कांग्रेस कार्यालय कुल्लू में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता कुल्लू विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्ण चन्द ठाकुर ने की। बैठक में सबसे पहले कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मवीर धामी की मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। बैठक में भारत बचाओ दिल्ली चलो रैली जो 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में होने वाली है पर चर्चा व विचार-विमर्श किया गया।

कांग्रेस पार्टी को बहुत क्षति हुई है। जिसकी पूर्ति करना असम्भव है

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि धर्मवीर धामी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित किया। उनकी मृत्यु से कांग्रेस पार्टी को बहुत क्षति हुई है। जिसकी पूर्ति करना असम्भव है। उन्होनों कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की क्षमता दे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी के आह्वान पर 14 दिसम्बर को हो रही। भारत बचाओ रैली पर चर्चा की गई और इस महारैली में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस बैठक मे सेस राम आजाद, संजय गुप्ता,राजेश कुमार (शानू) कुल्लू विधानसभा काग्रेस कमेटी के पधाधिकारी केहर सिंह ठाकुर, गोपाल ठाकुर, ईशांत आजाद, रंजीत, सूरत राम, सुभाष गौतम, रणजीत सिंह, हरदयाल भारती, सुखराम ठाकुर, बुद्धराम, संजीव धर, बुधराम, बेद राम, कर्ण ठाकुर, छबील सिंह, दौलत राम, उत्तम सिंह, अभीशान ठाकुर, लेख राज, मस्तराम, बनारसी दास, शांति लाल शर्मा, खुशी राम, बलदेव, शान्ति देवी, सरला शर्मा, बाली देवी,परी देवी, कोली, प्रभा शर्मा, पंचायत समिति के सदस्य देवी राम, श्यामचन्द व चेतन ठाकुर उपस्थित रहे।

 

Kuldeep