भांग की खेती करने के जुर्म में 6 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 09:55 PM (IST)

कुल्लू,  (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने सैंज और बंजार में भांग की खेती करने के जुर्म में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। भांग की खेती को लेकर पुलिस ने सितम्बर माह में मामले दर्ज किए थे। मामले दर्ज करने के बाद पुलिस विभाग ने राजस्व महकमे से जमीन की निशानदेही करवाई। निशानदेही में संबंधित जमीन के 6 मालिक निकले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में ओम प्रकाश, रोतु राम, हरि चंद, गुम्मत राम, लोत राम और नौए राम शामिल हैं। इन सभी आरोपियों की एक साथ गिरफ्तारी से नशा कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। अपनी मिलकीयत जमीन में भांग की खेती करने के जुर्म में ये सभी आरोपी दबोचे गए हैं। पिछले दिनों भी पुलिस ने पीणसू इलाके में एक साथ 31 लोगों को गिरफ्तार किया था। उसी प्रकरण में बाद में 2 और तस्कर दबोचे गए थे। अब एक साथ 6 लोगों को दबोचा गया है।

5 दर्ज मामलों में ये गिरफ्तारियां हुई हैं

एस.पी. गौरव सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कुल 5 दर्ज मामलों में ये गिरफ्तारियां हुई हैं। नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया गया है। आम लोगों से अपील है कि नशा कारोबारियों के संदर्भ में पुलिस को सूचित करें। पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर ऐसे असामाजिक तत्वों को दबोचेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News