भुंतर में मंडी की महिला से दुष्कर्म

Saturday, Apr 13, 2024 - 07:03 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): भुंतर में मंडी जिले की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी इस ढाबे में कुक है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत पत्र में कहा कि वह एक अस्पताल में सफाई का काम करती है। गत रोज इसके पति ने कहा कि वह एक ढाबे में काम करने जाएंगे। महिला पारला भुंतर में अपने पति और बच्चों के साथ वहां गई। दिन के समय करीब एक बजे जब वह रसोई में अकेली सब्जी काट रही और उसका पति व बच्चे बाहर थे तभी कुक जय सिंह टिंकू वहां आया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने वारदात के दौरान आरोपी के चंगुल से खुद को बचाने के लिए अपने पति को आवाज लगाई, लेकिन आरोपी ने दरवाजा बंद कर दिया। इस वजह से महिला की आवाज किसी ने नहीं सुनी। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। एस.पी. डा. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।

Content Writer

Kuldeep