85 लाख की धोखाधड़ी में राजस्थान से किए 3 गिरफ्तार

Sunday, Feb 16, 2020 - 08:02 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): पुलिस ने 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को राजस्थान से दबोचा गया है। पुलिस ने मामले में आगामी छानबीन शुरू कर दी है, वहीं आरोपियों के बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में पहले उदयपुर से आरोपी लोकेंद्र सक्तावत की गिरफ्तारी हुई। पुलिस इंटैरोगेशन में आरोपी ने 2 और नाम उगले। शिकायतकत्र्ता ने फैक्टरी लगाने की एवज में 25 लाख रुपए खाते में जमा कराए थे। इस राशि में से 7.5 लाख रुपए पुलिस ने खाते में ही फ्रीज करवा दिए हैं। अब पुलिस ने राजस्थान के उदयपुर से मुकेश सेन और मनीष जैन को दबोचा है। आरोपी लोकेंद्र न्यायिक हिरासत में चल रहा है। अन्य दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। ये आरोपी सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी के मामलों को अंजाम देते थे। एस.पी. गौरव सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है।

Kuldeep