मालरोड पर 200 से अधिक महिलाओं ने डाली कुल्लवी नाटी

Sunday, Dec 15, 2019 - 10:41 PM (IST)

मनाली (सोनू): पर्यटन नगरी मनाली में 2 से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाले विंटर कार्निवाल में महिलाओं की नाटी मुख्य आकर्षण रहेगी। 3 और 5 जनवरी को मालरोड मनाली में 200 से अधिक महिला मंडलों की 1,000 से अधिक महिलाएं वाद्य यंत्रों की धुन पर कुल्लवी नाटी डालेंगी। इस प्रतियोगिता को रोचक बनाने के लिए रविवार को विंटर कार्निवाल कमेटी ने मालरोड में कुल्लवी नाटी आयोजित की।

कल्चरल कमेटी की उपसमिति के सदस्य सिकंदर ने करीब 200 से अधिक महिलाओं को नाटी के गुर सिखाए। लगभग 50 मिनट तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 8 से अधिक गानों की धुनें बजाई जाएंगी, जिसमें हर धुन में महिलाओं को अलग से नृत्य करना था, साथ ही स्टैप व तालमेल भी प्रतियोगिता का हिस्सा रहेगा।

प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि विंटर कार्निवाल में नारी शक्ति की मुख्य भूमिका रहेगी। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि कार्निवाल के सफल आयोजन को हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज मालरोड में की गई नाटी की रिहर्सल भी काॢनवाल का भाग है।

Vijay