तिरुमला में छाए सूत्रधार कला संगम के कलाकार, कुल्लवी लोक नृत्य व देव संस्कृति से जीता दिल

Saturday, Oct 05, 2019 - 08:55 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने तिरुमला में गरुड़ वाहन व हनुमंत वाहन कार्यक्रम में कुल्लवी लोक नृत्य व देव संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम से दर्शकों का दिल जीता। यह दिवस तिरुमला तिरुपति के लिए विशेष स्थान रखता है। गरुड़ भगवान का वाहन है इसलिए आज के दिवस में यहां के आसपास के क्षेत्र के अलावा देश-विदेश के लाखों भक्तों ने भाग लिया। कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकारी दी कि आज के दिन के कार्यक्रम में संस्था के 21 सदस्यों ने महासचिव सुंदर श्याम के दिशा-निर्देश में जहां कुल्लवी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी, साथ ही साथ हिमाचली देव संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आज के कार्यक्रम में देवस्थानम तिरुमला में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने वैंकटेश प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस भव्य आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उडुपी, पश्चिमी बंगाल व तमिलनाडु के अलावा आंध्र प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के साथ स्थानीय कलाकारों ने वैंकटेश प्रभु की पालकी के दर्शन के साथ अपनी संस्कृति की बेहतरीन प्रस्तुति दी। गौरतलब है के इस वर्ष सूत्रधार राज्य स्तरीय लोक नृत्य का विजेता है। इस उत्सव में संस्था के लोकनृत्य दल में रविन्द्र, सुदेश, विजय, शुभ सेन, सुलभ कौशल, विक्की, कृष्णा, उमा, नेहा, द्रौपदी व प्रिया ने नृत्य तथा जोगिंद्र, अतुल गुप्ता, अनीता, अमित, निखिल कौशल, राम दास, प्रेम चंद व मंगल ने सहयोगी कलाकार के रूप में भाग लिया।

Vijay