कांग्रेस लोगों को जोड़ने का और भाजपा तोड़ने का काम करती है : कुलदीप राठौर

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 10:02 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस लोगों को जोड़ने व भाजपा तोड़ने का काम करती है। राठौर पंजाब के खन्ना में कांग्रेस प्रत्याशी गुरकीरत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व बिगड़ती अर्थव्यवस्था का खमियाजा आज आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की तानाशाहीपूर्ण नीतियां व निर्णय देश को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने अपने सभी वायदों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को स्थिरता एवं विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को फिर से सत्ता में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों ने 4 उपचुनाव में भाजपा को उसकी जनविरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी।

यशपाल को बनाया मोहाली का समन्वयक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव यशपाल तनाईक को पंजाब विधानसभा चुनाव में जिला मोहाली का समन्वयक बनाया गया है। यशपाल तनाईक ने अपनी इस नियुक्ति के लिए पार्टी नेताओं का आभार जताया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News