CM खट्टर की सोनिया गांधी के खिलाफ टिप्पणी समस्त नारी शक्ति का घोर अपमान : राठौर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2019 - 10:06 PM (IST)

शिमला: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी समस्त नारी शक्ति का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है, उससे साफ है कि सीएम खट्टर का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के खिलाफ  कुछ बोलने से पहले वह उनका इतिहास और देश को दी गई उनके परिवार की कुर्बानी को भी देख लेते।

महिलाओं के प्रति दोहरा चरित्र रखती है भाजपा

उन्होंने कहा कि जिस नेता ने प्रधानमंत्री पद तक ठुकरा दिया हो और अपनी सास व अपने पति तक को देश के लिए खो दिया हो, उस महिला का अपमान कभी सहन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के प्रति दोहरा चरित्र रखती है। सामने कुछ है और पीठ के पीछे कुछ। उन्होंने कहा कि खट्टर के बयान के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी सांप सूंघ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News