भाजपा ने हमेशा क्षेत्रवाद की राजनीति को दिया बढ़ावा : राठौर

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 09:23 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे प्रचार को अब जान चुकी है। उन्होंने कहा कि डीजल, पैट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, महंगाई ने जनता को दूसरा विकल्प तलाशने के लिए मजबूर कर दिया है। रविवार को रामपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा क्षेत्रवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया है और कांग्रेस ने केवल विकास कार्यों को बढ़ावा दिया है। राठौर ने कहा कि इन दिनों भाजपा के कई मंत्री बेलगाम हो चुके हैं, जबकि कांग्रेस कभी भी व्यक्तिगत टिप्पणी करने में विश्वास नहीं रखती। भाजपा के अंदर गुटबाजी सरेआम नजर आ रही है क्योंकि कई जगह मंच से नेता उठ कर जा रहे हैं तो कहीं वरिष्ठ नेता प्रचार में ही नहीं आ रहे हैं, जिससे साफ  है कि भाजपा को अपनी स्थिति साफ दिख रही है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी मशीनरी का जमकर इस्तेमाल कर रही है और कई अधिकारी व कर्मचारी भाजपा के लिए एजैंट का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हवा में उड़ रहे हैं और सड़कों पर आम जनता धक्के खा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर प्रचार किया जा रहा है, जबकि देश का राफेल घोटाला भाजपा को याद नहीं है। राफेल जहाज को कांग्रेस कार्यकाल से 41 प्रतिशत महंगे दामों पर खरीदा गया। केंद्र सरकार 70 साल में बनाए गए सरकारी उपक्रमों को बेचने के लिए उतारू है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता प्रतिभा सिंह के खिलाफ  टिप्पणी कर महिलाओं का भी अपमान कर रहे हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News