राठौर ने स्वीकारा आमंत्रण, बोले-CM Jairam के साथ इस शर्त पर नाटी डालेगी कांग्रेस

punjabkesari.in Friday, Jan 03, 2020 - 05:45 PM (IST)

शिमला (योगराज): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कांग्रेस को नाटी डालने के आमंत्रण को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री पहले प्रदेश की समस्याओं को खत्म करें, उसके बाद कांग्रेस भी मुख्यमंत्री के साथ नाटी डालेगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था की हालत दयनीय है और मुख्यमंत्री नाटी डालने में मशगूल हैं। उन्होंने कहा कि नाटी खुशी के मौके पर डाली जाती है लेकिन प्रदेश कर्जे में डूबा हुआ है, ऐसे में नाटी डालने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

सीएए को लेकर कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही केंद्र सरकार

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश में कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर उसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ देती है। सीएए को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस पर गलत आरोप लगा रही है। संविधान में पहले से ही नागरिकता देने को लेकर कानून बना हुआ है लेकिन भाजपा सरकार देश के असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए इस तरह की छेड़छाड़ संविधान से कर रही है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने सरकार पर देश को धर्म के आधार पर बांटना के आरोप लगाया।

सुरेश भारद्वाज को नेता नहीं इतिहासकार होना चाहिए था

वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज को इतिहास की ज्यादा जानकारी है इसलिए वे कांग्रेस के नेताओं को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं, उन्हें नेता की बजाय इतिहासकार होना चाहिए था।

केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि नए साल में हिमाचल कांग्रेस केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन छेडऩे वाली है, जिसके लिए ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News