आपसी फूट का शिकार हुई भाजपा, चुनावों के बाद होगा बड़ा परिवर्तन : राठौर

punjabkesari.in Saturday, Oct 19, 2019 - 10:18 PM (IST)

सोलन: शनिवार को पच्छाद चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सोलन में पत्रकार वार्ता करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश के पच्छाद व धर्मशाला उपचुनावों में सरकार बेशक सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन जनता तो कांग्रेस के साथ है और इस चुनाव के बाद प्रदेश की भाजपा में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा क्योंकि भाजपा इन चुनावों में आपसी फूट का शिकार हुई है जबकि कांग्रेस ने पूरी ताकत व एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा है। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों में लोगों का भरपूर उत्साह देखने को मिला है। कांग्रेस पार्टी का कार्यकत्र्ता खुलकर प्रचार के लिए बाहर निकला है।

पच्छाद में विकास करवाने का झूठा ढिंढोरा पीट रही भाजपा

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सेहत ठीक नहीं थी, इसलिए वह प्रचार में नहीं आ सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पच्छाद में विकास करवाने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। ईवीएम के संदेह के सवाल पर उन्होंनेकहा कि यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी हाईकमान के संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है लेकिन कांग्रेस ने जबरदस्त व आक्रामक रूप से विपक्ष की भूमिका निभाई है और इसका परिणाम पार्टी के हित में होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News