दीपा दास मुंशी ने दिए संकेत, विधानसभा चुनाव तक कुलदीप राठौर बने रह सकते हैं अध्यक्ष

punjabkesari.in Wednesday, Feb 16, 2022 - 11:48 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर विधानसभा चुनाव तक अपने पद पर बने रह सकते हैं। कांग्रेस सदस्यता अभियान की प्रदेश संयोजक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री दीपा दास मुंशी ने इसका संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अक्तूबर माह तक पूरी हो जाएगी लेकिन विधानसभा चुनाव को देखते हुए हो सकता है कि प्रदेश संगठन के चुनाव इसके बाद हों। इस संकेत से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

31 मार्च तक पूरा हो जाएगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान

उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का सदस्यता अभियान 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। कांग्रेस गुणवत्ता को ध्यान में रखकर सदस्यता अभियान चला रही है। संख्या को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इस अवसर पर चेत राम, विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी व जिला महामंत्री विनय शर्मा सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे। इससे पूर्व दीपा दास ने सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस विश्राम गृह में कांग्रेस नेताओं के साथ एक बैठक की और सभी ब्लॉक अध्यक्षों को 31 मार्च तक सदस्यता अभियान पूरा करने के निर्देश दिए। 

आया राम गया राम की राजनीति में विश्वास नहीं

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि टिकट का आबंटन जीत की संभावनाओं को देखकर ही किया जाता है। आया राम व गया राम की राजनीति में कांग्रेस कभी भी विश्वास नहीं रखती। राजनीति में महिलाओं को आगे बढऩे के अवसर कांग्रेस ने ही दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह ब्रांड की राजनीति नहीं करती। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News